सफलता success

             
   सफलता एक ऐसा शब्द है जिसको पाने के किये मनुष्य जी तोड़ मेंहनत कर हरसम्भव सफल होने का प्रयास करता है सफल व्यक्ति कभी सन्तुष्ट नही होता। वह अपने क्षेत्र मे सर्वश्रेष्ठता हासिल करने के लिए अपने प्रतिद्वंद्वी को पछाड़ने की हर सम्भव कोशिश करता है।

सफलता कैसे प्राप्त करें?

   सफलता के लिए सच्ची लगन और कड़ी मेहनत करना बहुत जरूरी है। चाहे लक्ष्य कोई भी हो अपने लक्ष्य को पाने के लिए मनुष्य को उसका डट कर मुकाबला करना चाहिए। तभी मंजिल आपके कदम चूमती है




सफलता क्या है?


   हर किसी की सफलता की व्याख्या अलग होती है। कुछ के लिए यह मन की एक अवस्था है, कुछ के लिए भौतिक सुख, तो कुछ के लिए एक निश्चित पद को पाना और कुछ के लिए समाज में कुछ बड़ा कर नाम और शोहरत पाना। मेरे विचार से सफलता कभी पूर्ण नहीं होती है बल्कि यह सापेक्ष होती है। यह सिर्फ एक अल्पविराम है, पूर्णविराम नहीं। यह अंत न होकर जीवन की यात्रा का सिर्फ एक मोड़ है। इससे कभी संतुष्ट नहीं हुआ जा सकता। असल में सफलता हमेशा बेहतर करने और आगे बढ़ने का संदेश देती है। मुझे अपने जीवन में एक भी ऐसा व्यक्ति नहीं मिला है जो अपनी सफलता से संतुष्ट हो, चाहे वह शीर्ष राजनीतिज्ञ या नामचीन व्यक्ति हो या एक सफल खिलाड़ी हो। मैंने हमेशा इन सभी को दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए ही पाया है और दूसरों की सफलता को देखते हुए एक व्यक्ति अपनी सफलता का आनंद ही नहीं ले पाता।

Comments