Posts

Lockdown

Image
My name is Radheshyam. I am working as an insurance consultant in a bank.  Due to the novel Corona virus (covid-19) for the last few days, the family got a chance to live with them.  It was a different experience to sit together and talk and eat together.  It has been a great experience till today.             मेरा नाम राधेश्याम है। मैं इन्शुरन्स सलाहकार के रूप मे बैंक मैं कार्यरत हूं। पिछले कुछ दिनों से नॉवेल Corona virus(covid-19)की वजह से परिवार वालों के साथ रहने का मौका मिला। साथ बैठ कर बाते करने एवं साथ साथ खाना खाने का अलग ही अनुभव हुआ। मेरा यह आज तक का शानदार अनुभव रहा।

सफलता success

Image
                 सफलता एक ऐसा शब्द है जिसको पाने के किये मनुष्य जी तोड़ मेंहनत कर हरसम्भव सफल होने का प्रयास करता है सफल व्यक्ति कभी सन्तुष्ट नही होता। वह अपने क्षेत्र मे सर्वश्रेष्ठता हासिल करने के लिए अपने प्रतिद्वंद्वी को पछाड़ने की हर सम्भव कोशिश करता है। सफलता कैसे प्राप्त करें?    सफलता के लिए सच्ची लगन और कड़ी मेहनत करना बहुत जरूरी है। चाहे लक्ष्य कोई भी हो अपने लक्ष्य को पाने के लिए मनुष्य को उसका डट कर मुकाबला करना चाहिए। तभी मंजिल आपके कदम चूमती है सफलता क्या है?    हर किसी की सफलता की व्याख्या अलग होती है। कुछ के लिए यह मन की एक अवस्था है, कुछ के लिए भौतिक सुख, तो कुछ के लिए एक निश्चित पद को पाना और कुछ के लिए समाज में कुछ बड़ा कर नाम और शोहरत पाना। मेरे विचार से सफलता कभी पूर्ण नहीं होती है बल्कि यह सापेक्ष होती है। यह सिर्फ एक अल्पविराम है, पूर्णविराम नहीं। यह अंत न होकर जीवन की यात्रा का सिर्फ एक मोड़ है। इससे कभी संतुष्ट नहीं हुआ जा सकता। असल में सफलता हमेशा बेहतर करने और आगे बढ़ने...

Importance of Deepak दीपक का महत्व

Image
                PM Modi ने देश की जनता से 5 अप्रैल यानी रविवार रात 9 बजे अपने घर के बाहर या बालकनी में दीपक जलाने की अपील बहुत ही सराहनीय कदम है प्राचीन काल से ही दीपक वातावरण मैं सकारात्मक ऊर्जा का कार्य करता आया है।     सनातन धर्म मैं प्राचीन काल से ही दीपक का महत्व रहा है। त्रेता युग मे श्रीराम के अयोध्या आगमन पर, द्वापरयुग मैं श्रीकृष्ण द्वारा नरकासुर राक्षस का वध करने पर एवं कलयुग मैं दीपावली पर खुशिया मनाने के लिए दीपक प्रवज्जलित किये जाते रहे है। दीपक का महत्व     मिट्टी का दीपक पंचतत्व से निर्मित होता है। यानी भूमितत्व, जलतत्व, आकाशतत्व, वायुतत्व, अग्नितत्व आदि।   आध्यात्मिक द्रष्टिकोण के अनुसार - दीपक प्रवज्जलित करने से वातावरण मैं सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है जिसकी वजह से आस पास का वातावरण शुध्द होता है जो बीमारियों से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है। दीपक अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने का प्रतीक माना जाता है जो मुश्किल समय में मेहनत और हिम्मत का संदेश देता है।       ...

The Truth (सत्य)

Image
सत्य क्या है:- सत्य  एक भाव है जो निश्छलता, पवित्रता और अहिंसा का प्रतीक है । ... किसी में सुधार की भावना से बिना उसे अपमानित किए उसकी गल्ती की ओर इंगित करना  सत्य  आचरण है । एक दार्शनिक दृष्टिकोण से, सत्य को परिभाषित करने के लिए तीन तरीके हैं: 1. सत्य वह है, जो वास्तविकता के अनुरूप है 2. सत्य वह है, जो अपने उद्देश्य के अनुरूप होता है 3. सत्य वह है, जो यह मात्र यह बताना है कि कोई वस्तु उसी के जैसी है। सत्य क्या नही हो सकता:-  जो बात लोगों को अच्छी महसूस होती है, वह सत्य नहीं है। दुर्भाग्य से, बुरा समाचार भी सत्य हो सकता है। जिस बात को बहुमत बोल रहा है, वह सत्य नहीं है। एक समूह के इक्याँनवे प्रतिशत लोग गलत निष्कर्ष तक पहुँच सकते हैं।  ये स्पष्ट है कि यह प्रत्येक उस व्यक्ति के लिए स्मरण रखने वाली बात है कि जो सत्य को अनदेखी करते हैं, जो उन्हें सैदव न इच्छा किए जाने वाले परिणामों की ओर ले जाता है।

कर्तव्य Obligation.

Image
    मानव समाज मे कर्तव्य मानव के सर्वश्रेष्ठ गुण के रूप मे माना गया है।यही वह गुण है जो मानव को सामान्य से सर्वश्रेष्ठ बना देता है। कर्तव्य मानव समाज मे परिवार व समाज के उत्थान के लिए कर्म करने के लिए प्रेरित करता है। हमारे समाज मे कर्तव्य परायणता को निभाने वाले अनेक उदाहरण मिलते है जैसे दानवीर कर्ण का कवच कुंडल दान, महादेव शिव का विषदान, पन्नाधाय का अपने पुत्र का बलिदान इत्यादि। इन सभी की कर्तव्य परायणता के कारण ही इनकी कीर्ति अमर हो गई । फिलिप के अनुसार '  Happiness is the natural flower of duty'    आशय यह है कि कर्तव्य परायणता ऐसा गुण है जो कि जीवन को अमरत्व प्रदान करता है।उसकी अमरगाथा पुष्पपराग की तरह सर्वत्र फैल जाती है अतः मनुष्य को चाहिए कि वह कर्तव्य से विमुख ना हो, कर्तव्यपरायण बने, स्वार्थ भावना का त्याग करके प्रकृति व समाज के प्रति अपने कर्तव्य को समझे।

Positive thinking is a condition of success. सकारात्मक सोच सफलता की शर्त है।

Image
   Positive thinking changes the way of human life.  If you want to achieve perfection, just focus on pure, complete and true, honesty and beautiful things with good thinking ... and get engaged in fulfilling your goal with dedication and building your goal.  Until you have assimilated all this, do not divert your attention from them.   Therefore, our present future is in our hands.  If you want to make a beautiful attractive idol, think so.      सकारात्मक सोच इंसान के जीवन के रास्ते बदल देती है।  यदि आप पूर्णता प्राप्त करना चाहते हैं, तो केवल अच्छी सोच के साथ शुद्ध,  पूर्ण और सच्ची, ईमानदारी और सुंदर चीजों पर ध्यान केंद्रित करें ... और लग जाओ पूरी लगन से अपना लक्ष्य पूरा करने में और अपने लक्ष्य का निर्माण करो।  जब तक आप यह सब आत्मसात नही कर लेते हैं, तब तक आप उन पर से अपना ध्यान न हटाएं।   इसलिए, हमारा वर्तमान भविष्य हमारे हाथ में है।  यदि आप एक सुंदर आकर्षक मूर्ति बनाना चाहते हैं, तो वैसा ही सोचें। ...

"निरुत्साह एक जानलेवा हथियार है"

Image
मेरा नाम राधेश्याम है मेरा मानना है कि निरुत्साह एक जान लेवा हथियार है जिसका निर्माण मानव स्वयं करता है।निरुत्साह सारी असफलताओं की जननी है।कभी कभी मनुष्य को निरुत्साह एवं निराशा अपने चंगुल मैं इतनी मजबूती से पकड़ लेती है कि आत्महत्या ही एक मात्र उपाय रह जाता है। मात्र एक परीक्षा मैं असफल हो जाने के कारण यह कदम उठा लेता है। यदि मृत्यु दंड से बचना है तो निरुत्साह को त्याग दो। उत्साह का दामन पकड़ लो फिर एक दिन साहस की किरण अवश्य फटेगी और उत्साह का सूर्योदय निश्चित ही आपके तन मन को अलौकिक कर देगा। My name is Radheshyam. I believe that Nirusatha is a life-threatening weapon that humans themselves create. Nurture is the mother of all failures. Sometimes a person is so firmly caught in the clutches and despair that suicide is the only solution.  It remains  It takes this step due to failure in just one exam.  If you want to avoid the death penalty, then leave the demotion.  Take hold of the enthusiasm, then one day a ray of courage will surely burst and the sunrise of e...